Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Main slideराज्य

भाजपा 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रारम्भ करेगी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क। 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी 20 अप्रैल से पूरे प्रदेश में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रारम्भ करेगी। गुरूवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल माध्यम से बैठक कर अभियान के संदर्भ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश पदाधिकारियों सहित अन्य प्रमुख नेता सम्मिलित हुए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल 2024 न किसी कानून को खत्म करता है और न ही किसी के अधिकारों को छीनता है यह मात्र एक संशोधन है जो वक्फ बोर्ड की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं न्याय संगत बनाएगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने गरीब मुसलमानों, मुस्लिम महिलाओं और अन्य धर्म के लोगों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। लेकिन विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के चलते लगातार झूठ और भ्रम का वातावरण बना रहे हैं हमें जनता के बीच जाकर वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का पर्दाफाश करना है।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में 20 अप्रैल से पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के संदर्भ में पार्टी संगठन द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में शनिवार 19 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि 20, 21 व 22 अप्रैल को प्रदेश के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों और 23 व 24 अप्रैल को जिला/महानगर स्तर पर जन जागरण अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगीं। धर्मपाल सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 से विपक्षी दलों को समस्या हो रही है। क्योंकि इस संशोधन से पूरी व्यवस्था पारदर्शी हो जाएगी। वक्फ के पैसे का लाभ आम गरीब मुसलमान को मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अब मुसलमानों को गुमराह करने का लगातार काम कर रहे है, हमें विपक्ष की साजिश को सफल नहीं होने देना है।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने बैठक में बताया कि वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत हमें टाउन हॉल, नागरिक संवाद, मुस्लिम स्कालर के साथ संवाद सहित महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर इस अधिनियम के संदर्भ में विस्तारपूर्वक बताना है।

Related Articles

Back to top button