Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
Breaking Newsलाइफ स्टाइलहेल्थ

फूड्स करेंगे ब्लड प्रेशर का इलाज, खाते- पीते बीमारी गायब

लो बीपी में आंवला खाना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए बस आप एक कप आंवले के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं और उसे पी लें। ऐसा करने से आपको जल्दी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप आंवले का मुरब्बा भी खा सकते हैं।


नमक

नमक वाले खाद्य पदार्थ आपका लो ब्लड प्रेशर बढ़ाने में मददगार साबित होते है। नमक के अच्छे स्रोतों में जैतून, पनीर, और डिब्बाबंद सूप या टूना शामिल हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक इन चीजों को अपने भोजन में शामिल कर सकते है। आप अपने खाने में समुद्री नमक का भी इस्तेमाल कर सकते है

कॉफी


कॉफी

कॉफी और कैफीनयुक्त चाय ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में सहायक है। जैसे ही आपको महसूस होने लगे की आपका बीपी कम हो रहा है वैसे ही आप एक कप कॉफी पीएं। कॉफी तुरंत ही ब्लड प्रेशर इंप्रूर करती है।

पानी


पानी

जब हम पानी कम पीते हैं तो बॉडी में रक्त की मात्रा कम हो जाती है और ब्लड प्रेशर कम होने लगता है। अक्सर डॉक्टर हमें दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। गर्मी के दिनों में या फिर एक्सरसाइज के बाद आपको पानी का ज्यादा सेवन करना चाहिए। आप पानी के अलावा जूस का भी सेवन कर सकते हैं।

विटामिन बी 12

विटामिन बी 12 से भरपूर खाद्य पदार्थों में अंडे, चिकन, मछली और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद जैसे छाछ शामिल है। विटामिन बी 12 शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करता है। इस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसकी वजह से शरीर के कई अंग क्षतिग्रस्त हो सकते है।

Related Articles

Back to top button