Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
राष्ट्रीय

सपा ने जारी की विधान परिषद चुनाव के लिए लिस्ट

लखनऊ। एक नई छवि पेश करने और पार्टी को और अधिक व्यापक बनाने का प्रयास करने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) यादवों के वोट बैंक को फिर से पाने की आस में मेहनत करने में जुटी है. पार्टी ने विधान परिषद के लिए 16 सीटों पर 12 यादव उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जहां आने वाले हफ्तों में चुनाव होने हैं. सपा ने युवाओं पर अपना दांव लगाया है, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत उम्मीदवार पहली बार आए हैं. एक दिन पहले ही सपा ने देवरिया-कुशीनगर सीट से कफील खान की उम्मीदवारी की पुष्टि की थी. सपा के कई उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. राज्य के 35 स्थानीय निकायों (एटा, मथुरा मैनपुरी सीट पर दो उम्मीदवारों के चुनाव) के तहत 36 सीटों पर MLC चुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 12 अप्रैल को होगी. इन चुनावों में सभी जनप्रतिनिधि अपनी-अपनी क्षेत्रवार सीटों के लिए वोट करेंगे. सपा की सूची में अनुराग वर्मा (खीरी), मनोज कुमार (जौनपुर), उमेश कुमार (वाराणसी), अमर यादव (बहरीच), विजय बहादुर यादव (प्रतापगढ़) और दिलीप सिंह यादव (आगरा-फिरोजाबाद) के नाम शामिल हैं. लखनऊ-उन्नाव सीट से मौजूदा MLC सुनील सिंह साजन को भी प्रत्याशी बनाया गया है. राजेश यादव (बाराबंकी), अमित यादव (पीलीभीत-शाहजहांपुर), रजनीश यादव (गोरखपुर-महाराजगंज), श्याम सुंदर सिंह (झांसी-जालौन-ललितपुर), संतोष यादव (बस्ती-सिद्धार्थनगर), वीरेंद्र शंकर सिंह (रायबरेली), हीरा लाल यादव (फैजाबाद), राजेश कुमार यादव उर्फ गुड्डू (आजमगढ़-मऊ) और मकसूर अहमद (रामपुर-बरेली) भी सूची में शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि उम्मीदवारों को सीधे नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button