Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
राष्ट्रीय

महात्मा गाँधी को मिलेगा US का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद में  महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) को वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाने की कोशिशें एक बार फिर तेज हो गई हैं. इस सिलसिले में महात्मा गांधी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित कांग्रेशनल गोल्ड मेडल से सम्मानित करने संबंधी एक प्रस्ताव अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार को फिर से पेश किया. आपको बता दें कि कांग्रेशनल गोल्ड मेडल अमेरिका में सर्वोच्च नागरिक सम्मान है.

‘ किन  हस्तियों को मिला सम्मान’ जाने- 

न्यूयॉर्क से कांग्रेस सदस्य कैरोलिन बी मेलोनी ने प्रतिनिधिसभा में इस संबंध में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, ‘विरोध प्रदर्शित करने के महात्मा गांधी के अहिंसक तरीकों और ऐतिहासिक सत्याग्रह अभियान ने भारत (India) के साथ पूरी दुनिया (World) को प्रेरित किया. उनका उदाहरण हमें सीख देता है कि हम खुद को दूसरों की सेवा में समर्पित करें.’

आपको बता दें कि इससे पहले ये सम्मान जॉर्ज वॉशिंगटन, नेल्सन मंडेला (Nelson Mandela), मार्टिन लूथर किंग जूनियर (Martin Luthar King Jr), मदर टेरेसा (Mother Teresa) और रोजा पार्क्स को मिल चुका है.

मेलोनी ने कहा, ‘मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नस्ली समानता के लिए अभियान हो या फिर नेल्सन मंडेला की रंगभेद के खिलाफ लड़ाई, दुनियाभर के अभियानों ने उनसे (गांधी से) प्रेरणा ली है. एक लोक सेवक होने के नाते मैं उनके साहस और उनके आदर्श से प्रतिदिन प्रेरित होती हूं. आइए हम गांधी के इस निर्देश का पालन करें कि जो परिवर्तन आप दुनिया में देखना चाहते हैं, सबसे पहले वह परिवर्तन आप स्वयं में लाएं.’
इस बीच अमेरिकी राज्य टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन का ऐलान किया है. गवर्नर ने 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित एक समारोह के आयोजन के संबंध में एक घोषणा-पत्र पर दस्तखत किए. इस मौके पर महावाणिज्य दूत असीम महाजन भी वहां उपस्थित थे. भारत और टेक्सास के बीच मजबूत संबंध को बताते हुए गवर्नर ने कहा, ‘भारत हमारा सबसे बड़ा लोकतांत्रिक सहयोगी है.’ उन्होंने बहुआयामी भारत-अमेरिका साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए मिलकर काम करने की आशा भी जताई है.

Related Articles

Back to top button