Breaking
रामायण का 1224 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, तोड़ा जवान और पठान का रिकॉर्डथाईलैंड: फुकेत में आग लगने से 11 लोगों की जलकर मौत, 36 घायलओडिशा: चक्रवाती तूफान का खतरा, सरकार ने लोगों को सुरक्षित निकालने के दिए आदेश21 वी सदी डाटा की सदी है- राहुल गाँधीचौथे वनडे में न्यूजीलैंड 244 रन से हारा भारत, मैट हेनरी ने छह विकेट लिएढिंढोरा सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम का ‘बीयर बाइसेप्स’ पर मजेदार तंजपात्र वयस्क नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना उसका संवैधानिक अधिकार है- योगीअंडर 19 एशिया कप इंडिया बनाम पाकिस्तान जारीमध्य प्रदेश में 4.5 तीव्रता भूकंप के झटकेछठ पूजा के उत्सव पर दिल्ली से पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त बसें चलेगी
उत्तर प्रदेश

पेड़ में फांसी लगाकर दिया जान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हिनौती में अधेड़ ने घर से कुछ दूर बबूल के पेड़ से फांसी फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है। बताते है कि  हिनौती गांव निवासी 50 वर्षीय देवनारायण यादव गुरुवार की रात खाना खाकर रोज की तरह सो गए सुबह जब परिजन उठे तो वह बिस्तर पर नहीं थे। परिजन   सोचे कि शौच के लिए गए होंगे। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए ताल की तरफ गए तो देखें कि बबूल के पेड़ में कोई फांसी लगाकर झूल रहा है।  ग्रामीण जब नजदीक पहुंच कर देखे देव नारायण यादव थे। ग्रामीणों ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। देखते-देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। देवनारायण नायलॉन की रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button