Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
दिल्ली/एनसीआर

दिल्ली में हुई भारी बारिश, कई जगह यातायात सेवा हुई प्रभावित

Delhi: दिल्ली में भारी बारिश के कारण रोड़ों पर पानी भरा हुआ है जिसके चलते लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है.दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, जलभराव के कारण मिंटो ब्रिज (दोनों कैरिजवे) पर यातायात बंद कर दिया गया है।

 

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, धौला कुआं से गुड़गांव तक का रास्ता जीजीआर-पीडीआर पर जलजमाव के कारण काफी व्यस्त है। यातायात 1 लेन में चल रहा है। असुविधा के लिए खेद है।

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर पुल प्रह्लादपुर अंडरपास पर जलभराव की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, एमबी रोड पर बाधित यातायात मथुरा रोड पर डायवर्ट किया गया है।

 

उन्होंने ट्वीट किया, जलभराव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है। असुविधा के लिए खेद है। आजाद मार्केट अंडरपास 1.5 फीट जलभराव के कारण बंद है, कृपया इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। असुविधा के लिए खेद है।

 

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ट्वीट किया, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सुबह 8.30 बजे तक सफदरजंग में 138.8, लोदी रोड में 149.0, रिज में 149.2, पालम में 84.0 आया नगर में 68. العاب كسب المال 2 मिमी बारिश हुई।

 

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों बाद मानसून ने वापसी की है।

 

हाल ही में मौसम विभाग ने लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की संभावना जताई थी।

 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button