Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

खतरनाक हथियार खरीदने जा रहा है भारत, अब चीनी पनडुब्बियों का निकलेगा दम

नई दिल्ली। दुनिया में बदलते परिदृश्य और वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए भारतीय नौसेना (Indian Navy) भी अपनी तैयारियां बढ़ाने में जुटी है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका के साथ बड़ा करार किया है.

मंत्रालय के मुताबिक भारतीय नौसेना (Indian Navy) के पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान (Anti-Submarine Plane) पी-8आई को और घातक बनाया जाएगा. इसके लिए 423 करोड़ रुपये की लागत से एमके 54 टॉरपीडो की खरीद की जाएगी. साथ ही चाफ और फ्लेयर्स जैसे एक्सपेंडेबल भी खरीदे जाएंगे. इसके लिए अमेरिका की सरकार के साथ करार किया गया है.

मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा,  ‘रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत पर एमके 54 टॉरपीडो और एक्सपेंडेबल (चाफ तथा फ्लेयर्स) की खरीद के लिए विदेश सैन्य बिक्री (FMS) के तहत अमेरिका की सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किए हैं.’ उन्होंने कहा कि ये उपकरण पी-8आई विमान के साजो-सामान हैं.’

बताते चलें कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) के बेड़े में कुल 11 पी-8आई विमान (P-8I Plane) हैं. इन विमानों का उत्पादन अमेरिकी वैमानिकी कंपनी बोइंग ने किया है. पी-8आई विमान को इसकी पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं के साथ ही आधुनिक समुद्री टोही क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है. इंडो-पैसिफिक एरिया में चीनी पनडुब्बियों से बढ़ रही चुनौती से निपटने के लिए इस सौदे को खासा अहम माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button