Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 31 October 2025भारतीय महिला क्रिकेट टीम रिकॉर्ड चेज़ कर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्तभारतीय महिला क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हरा कर फाइनल में पहुँचीEarly News Hindi Daily E-Paper 30 October 2025ICC वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा नम्बर- 1इससे पहले 2023 में भी राष्ट्रपति मूर्मू तेज़पुर एयरबेस से सुखोई में उड़ान भर चुकीं हैंअंबाला एयरबेस से राष्ट्रपति द्रौपदी ने लड़ाकू विमान राफ़ेल से भरी उड़ाननागपुर- किसानों का प्रदर्शन,अमरावती से नागपुर पहुँचे किसान,फ़सलों की MSP 20% बढ़ाने की माँगUP-गन्ने के दाम में 30 रू प्रति कुन्तल बढ़ोत्तरीउत्तर प्रदेश:योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला गन्ने के दाम में बढ़ोत्तरी
उत्तर प्रदेश

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 6 माह पूर्व हुई थी थी शादी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 
कौशाम्बी।  थाना कोखराज क्षेत्र के  रसूलपुर गिरसा गांव के  राम सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र उम्र 25 वर्ष सुबह लगभग 9 बजे कमरे की छत में लगे चुल्ला  में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतक के पिता हरिश्चंद्र के अनुसार मृतक राम सिंह मजदूरी करने के लिए प्रतिदिन प्रयागराज बस से जाया  करता था। बुधवार को प्रयागराज जाने के बाद पत्नी केतकी का भाई गिरसा आकर अपनी बहन को निधियांवा बुला ले गया था। शुक्रवार को मृतक के मौसी के लड़के की शादी होने के कारण काम पर नही गया था। उसके कपड़े भी बक्शे में रखा था जिसकी चाभी पत्नी अपने साथ में लेकर चली गयी थी जिसे लाने के लिए वह सुबह ससुराल निधियांवा गया था तथा वहां से शाम को वापस लौट आया था। शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
 मृतक की पिछले 30 नवंबर 2020 में शादी हुई थी।
पुलिस चौकी सिंघिया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button