Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
उत्तर प्रदेशराजनीति

राजनैतिक पटाखा दिवाली है खास इस बार पटाखा बाजार में फटने वाला है अखिलेश बम।

गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई के चलते लोगों ने अपना दर्द भी साझा किया है. उनका कहना है कि इस बार के पटाखे पिछली बार के मुताबिक महंगे हैं. लेकिन त्योहार है तो पटाखे तो खरीदने ही पड़ेंगे. वहीं, देखा जा सकता है कि इस बार लोग ग्रीन पटाखे ज्यादा खरीद रहे हैं. क्योंकि सरकार ने भी सख्त निर्देश दिया है कि प्रदूषण फैलाने वाले पटाखे न जलाए जाएं. उधर दुकानदारों का भी कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले इस बार नॉर्मल पटाखों के बजाय राजनीतिक पटाखे लोग अधिक पसंद कर रहे हैं.कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमकता सितारा है, तो कहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का रॉकेट उड़ने को तैयार है. वहीं, अखिलेश की चेतावनी चटाई भी देखने को मिल रही है और प्रियंका फूलझड़ी अपने रंग बिखेरने वाली है. इस बार पटाखा बाजार में अखिलेश बम भी फटने वाला है. राजनीतिक पटाखों में जीएसटी का काला सांप भी बाजार में उतार आया है. लोग इन पटाखों को देखकर अचंभित हैं और राजनीतिक पटाखे खूब पसंद आ रहे हैं.
राजनेताओं के चेहरे वाले पटाखों की धूम
दीपों के पर्व दीपावली में पटाखा बाज़ारों में रौनक बढ़ने के साथ-साथ राजीनीतिक गलियारों में हलचल मचाने वाले नेताओं के नाम के पटाखे भी खूब बिक रहे हैं. प्रयागराज के पटाखा बाजार में इन दिनों राजनीतिक पटाखों की धूम है. मुलायम सिंह यादव और अरविंद केजरीवाल के ग्रीन पटाखे भी बिक रहे हैं.

अखिलेश और योगी पटाखें फेमस
पटाखा खरीदने आए लोग इन नेताओं के नाम वाले पटाखे देखकर अचंभित हैं और बड़े शौक से इन्हें खरीद रहे हैं. ग्राहकों का कहना है कि वह अपने पसंदीदा नेताओं के नाम के पटाखे ले रहे हैं. हालांकि, सबसे ज्यादा अखिलेश और योगी आदित्यनाथ के पटाखों की धूम है. इसके बाद नरेंद्र मोदी पटाखे भी लोगों को भा रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button