Breaking
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त कियाभारत की एनर्जी सप्लाई पर आंच नहीं आने देंगे- रूसी विदेश मंत्रीअखिलेश सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, क्या नुकसान बनी मौत की वजह?पीएम मोदी की अपील के बाद राजनाथ सिंह ने छोटा किया अपना काफिलातमिलनाडु: विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय का आज फ्लोर टेस्ट, AIADMK में बड़ी बगावत!PM मोदी के सोना न खरीदने अपील के बाद,केंद्र सरकार ने सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी बधाई, होगा महंगाप्रतीक यादव का काफी समय से डिप्रेशन का चल रहा था इलाजप्रतीक यादव मृत अवस्था में सिविल लाये गए थे- CMSप्रतीक की अचानक मौत पर समाजवादी पार्टी ने उच्चस्तरीय जाँच की मांग कीअखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की आकस्मिक मौत,कारण अभी स्पष्ट नहीं, CM योगी ने बेहद हृदयविदारक बताया
भक्ति पोस्ट

केले के पेड़ में जल चढ़ाए, करे माँ लक्ष्मी को प्रसन्न

हर इंसान के जीवन में कुछ न कुछ समस्या जरूर है। लेकिन एक समस्या कॉमन है, जो हर व्यक्ति के जीवन में होती है। वह है धन सम्पदा से जुड़ी होती है। धन हर व्यक्ति की आवश्यकता होती है, इसके अभाव में कोई भी जीवन नहीं जीना चाहता है।

यदि आप भी धन से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करने से आपके जीवन से धन की समस्या का खत्म हो सकता है। आइए आज हम आपको बताते है कि वह कौन से उपाय है।

यदि आप माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो हर दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और घी का दीपक जरूर जलाएं। यदि ऐसा करना हर दिन संभव ना हो तो इसे गुरुवार के दिन जरूर करें।

घर में खाना बने तो सबसे पहले गाय और कुत्ते के लिए खाना अलग निकाल दें और बाद में उसे गाय और कुत्ते को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

जब भी जातक खाना खाएं तो अपना मुंह उत्तर दिशा की ओर करके ही खाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ के साथ-साथ आयु में भी वृद्धि होती है।

पूजा के दौरान जातक जो अक्षत ( चावल ) आप लक्ष्मी जी पर चढ़ाते हैं उसे छोटे से कागज़ में पुड़िया बनाकर अपने पर्स में रख लें। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है।

कहा जाता है हर गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करने से जीवन में आर्थिक संपन्नता आती है।

Related Articles

Back to top button