Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
मनोरंजनराष्ट्रीय

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गाँधी, ने जताया शोक,

 

अर्ली बॉलीवुड/मुंबई। बॉलीवुड से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सांस लेने में दिक्कत की वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा था. 30 जून को दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को हिंदुजा अस्तपाल के आईसीयू में एडमिट किया गया था.

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने बुधवार की सुबह 7:30 बजे दुनिया को 98 साल की उम्र में अलविदा कहा है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने निधन की जानकारी दी है. दिलीप कुमार के अंतिम पलों में उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनके साथ रहीं और उनका खास ख्याल रख रही थीं. सायरा सोशल मीडिया पर फैंस को लगातार दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट भी दे रही थीं.

एनसीपी नेता शरद पवार ने भी अभिनेता के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट करके लिखा, ‘दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. हमने एक किंवदंती खो दी है. शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना.’

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम पसर गया है. सेलेब्स सोशल मीडिया लगातार पोस्ट साझा करके दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. आपको बता दें, इससे पहले भी दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद 6 जून को उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. पांच दिनों तक इलाज चलने के बाद दिलीप कुमार की हालत में सुधार हुआ था, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी और सायरा बानो उन्हें घर ले गई थीं.

बॉलीवुड के ‘ट्रेजेडी किंग’ के रूप में जाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमाप (Dilip Kumar) का करियर छह दशकों से लंबा था. उन्होंने अपने करियर में 65 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और उन्हें ‘देवदास’ (1955), ‘नया दौर’ (1957), ‘मुगल-ए-आजम’ (1960), ‘गंगा जमुना’ (1961) क्रांति’ (1981) और कर्मा (1986) सदी के महनायक अमिताभ के साथ “शक्ति”   जैसी फिल्मों में किए गए शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार 1998 में ‘किला’ में देखा गया था.

Related Articles

Back to top button