Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
एजुकेशन

एस आर ग्लोबल में बढ़े धूम-धाम के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

लखनऊ/बक्शी का तालाब। राजधानी स्थित बक्शी का तालाब के एस आर ग्लोबल स्कूल में आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण के साथ आजादी का 75वाँ अमृत महोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया l आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश माननीय दिनेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह, रिटायर्ड आई०ए०एस०श्री जगन्नाथ सिंह, सुश्री निधि त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एवं डॉ० श्वेता सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र भा० ज० पा० ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की l मुख्य अतिथि माननीय दिनेश शर्मा महोदय के संबोधन से विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित सभी छात्रों एवं गणमान्यों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ l आज आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय सदस्य विधान परिषद, सीतापुर, (उत्तर प्रदेश) व विद्यालय के चेयरमैन पवन सिंह चौहान रहे | श्री चौहान जी ने मुख्य अतिथि महोदय को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया व सभी बच्चों द्वारा परेड के साथ स्वागत किया गया | आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशाल परेड का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स एवं गंगा हाउस, यमुना हाउस, गोमती हाउस एवं सरस्वती हाउस तथा स्पोर्ट्स की सभी टीमों द्वारा हिस्सा लिया गया | जहाँ एक ओर परेड ने पधारे हुए सभी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्यों का मन मोहा वहीं दूसरी ओर विद्यालय की जूनियर, प्राइमरी व प्री-प्राइमरी विंग के नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि, व विशिष्ट अतिथियों के सम्मुख रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुति, सुन्दर नृत्य व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गए | माननीय पवन सिंह चौहान (सदस्य विधान परिषद) ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र की आराधना से बड़ी कोई आराधना नहीं होती है | भारत देश आज पूरे विश्व में युवाओं के देश के नाम से जाना जाता है अतः हमारे देश का भविष्य इन्हीं कर्णधार बच्चों के हाथ में सुरक्षित है | एस आर ग्रुप के वाईस चेयरमैन पीयूष सिंह चौहान ने आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शिक्षा को राष्ट्रहित में विकास का सबसे बड़ा साधन बताया |

Related Articles

Back to top button