Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
अंतर्राष्ट्रीय

कांग्रेस पर संबित पात्रा का हमला, ‘WHO का कोविड टोल डेटा और कांग्रेस का बेटा दोनों गलत’

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी किए गए कोरोना मौतों के आंकड़े पर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग जारी है. भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर देश में कोविड-19 से संबंधित मौतों पर राजनीति करने का आरोप लगाया. WHO द्वारा देश में अधिक कोरोना वायरस मौतों पर शेयर किए गए अनुमान को खारिज करते हुए, भाजपा ने कहा कि WHO का डेटा और कांग्रेस का ‘बेटा’ दोनों गलत हैं.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण भारत में अनुमानित मौतों की गणना करने के लिए WHO की कार्यप्रणाली गलतियों से भरी हुई है. उन्होंने कहा कि भारत में जन्म और मौत के पंजीकरण के लिए एक मजबूत तंत्र है. WHO का डेटा और कांग्रेस का बेटा गलत हैं.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने 2014 से बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने की कोशिश की है और इस प्रक्रिया में भारत की छवि पर प्रहार किया है. इससे पहले राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भारत के कोविड-19 टोल पर झूठ बोलने का आरोप लगाया.

WHO की रिपोर्ट शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कोविड महामारी के कारण 47 लाख भारतीय मारे गए, न कि 4.8 लाख. उन्होंने आगे सत्तारूढ़ सरकार से उन लोगों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा देकर समर्थन करने का आग्रह किया, जिन्होंने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया.

उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किया कि कोविड महामारी के कारण 47 लाख भारतीयों की मृत्यु हुई. ‘4.8 लाख नहीं’ जैसा कि सरकार ने दावा किया है. विज्ञान झूठ नहीं बोलता, लेकिन मोदी करते हैं. उन परिवारों का सम्मान करें जिन्होंने अपनों को खोया है. 4 लाख रुपये के मुआवजे के साथ उनका समर्थन करें. बता दें कि केंद्र ने WHO की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है. WHO ने कहा है कि भारत में 1 जनवरी 2020 से लेकर 31 दिसंबर 2021 के बीच 4.7 मिलियन यानी 47 लाख लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है.

Related Articles

Back to top button