Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीतिराज्य

उत्तराखंड चुनाव : केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी का जोश, फिर बनेगी बीजेपी सरकार

उत्तराखंड चुनाव के लिए केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने एक बार फिर यह दावा किया है कि जिस प्रकार कांग्रेस को हराकर बीजेपी सरकार बनी थी उसी प्रकार एक बार फिर बीजेपी अपने अथक मेहनत से फिर विधानसभा चुनाव जीतेगी इसके लिए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि , जिस प्रकार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल में उस पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा, उसी प्रकार प्रदेश की साढ़े चार साल की सरकार ने बेहद ईमानदारी से जनहित के कार्य किये हैं और उस पर कोई आरोप नहीं लगा.

उन्होंने कहा कि जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में घोटालों की एक श्रृंखला सी बन गयी थी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश में पुन: भारी बहुमत से पार्टी की सरकार बनेगी.
प्रदेश चुनाव प्रभारी बनने के बाद चुनाव सह प्रभारी, आरपी सिंह और लॉकेट चटर्जी के साथ पहली बार आए जोशी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक में उन्हें पूरे मनोयोग से 2022 विधानसभा चुनावों के लिए जुटने को कहा. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम भी मौजूद रहे.

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्रदेश में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस की सरकार बनने का मिथक तोड़ते हुए बीजेपी विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी. जोशी ने कहा कि इस लक्ष्य को पाने के लिए सभी को अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है और केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहितकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाना है. उन्होंने जिला प्रभारियों को अपने जिले के मंडलों, शक्तिकेंद्रों और बूथों में निरंतर प्रवास करने और कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखने का भी निर्देश दिया.

Related Articles

Back to top button