Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

नहर विभाग द्वारा कोटरा पुल के अवैध दुकान स्वामियों क़ो नोटिस जारी!

सीतापुर से भारतेन्दु शुक्ला की रिपोर्ट।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

सीतापुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटरा पुल पर देसी शराब ठेकेदार द्वारा गत रात्रि क़ो पक्की अवैध देशी शराब दुकान का निर्माण किया जा रहा था। जिसे शराब ठेकेदार ने पड़ोसी दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद रोका! जिसकी गुप्त सूत्रों ने सूचना सहायक अभियंता शारदा सहायक को दी। जानकारी पाकर सहायक अभियंता शारदा सहायक नहर आज अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सूचना को सही पाया! इसके उपरांत तत्काल प्रभाव से बिना देरी किए सहायक अभियंता शारदा सहायक नहर ने सभी दुकानदारों, मेडिकल स्टोर, शराब ठेकेदार, रेस्टोरेंट मालिक, कारपेंटर कारखाना मालिक, एवं कबाड़ी दुकानदारों क़ो नोटिस जारी कर राजकीय भूमि से अपने-अपने दुकान/ निर्माण को हटा लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया।

उन्होंने कहा एक सप्ताह के भीतर आप लोग अपनी-अपनी दुकान / समान राजकीय भूमि से हटा ले अन्यथा एक सप्ताह बाद भारी पुलिस बल की उपस्थिति में दुकानों/ कारखानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। जिसमें आने वाले खर्च को दुकानदारों कारखाना मालिकों से ही वसूला जाएगा।
बताते चले कि लगभग एक सैकड़ा दुकानदार वहां अपनी-अपनी दुकान लगाते हैं जिनमें से अधिकतर दुकानदारों ने जमीन पर फर्श / पक्के काउंटर/ पक्की भट्टियाँ एवं लोहे के सेङ बना रखे हैं। यही नहीं राजकीय भूमि पर अवैध मेडिकल स्टोर /अवैध कबाड़ी के कारोबारी भी अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं। इस ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीतापुर को भी ध्यान देना चाहिए।
जानकारों का कहना है कि नोटिस तो कई बार जारी हो चुकी है पर होता कुछ नहीं है अब देखना यह है कि 1 सप्ताह बाद यानी 12 तारीख को नहर विभाग अपनी भूमि को खाली करवा पाता है या मामला यूं ही हवा हवाई हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button