Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
Main slideएजुकेशन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी ने की मुलाकात

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने नई दिल्ली में लोकसभा स्पीकर माननीय ओम बिड़ला से शिष्टाचार भेंटकर उन्हें लखनऊ में आयोजित हो रहे ‘अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन’ में पधारने का आमन्त्रण दिया एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान हेतु हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने माननीय श्री बिड़ला जी को लखनऊ में नवम्बर माह में आयोजित होने वाले ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ की विस्तृत जानकारी दी एवं विश्व में शान्ति, एकता, स्थिरता एवं भावी पीढ़ी के सुरक्षित एवं सुखमय भविष्य हेतु इस महासम्मेलन की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के उपरान्त सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने बताया कि माननीय बिड़ला जी से बहुत अच्छी मुलाकात हुई। उन्होंने बड़ी रूचि व उत्सुकता से अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन की अब तक की उपलब्धियों पर जानकारी प्राप्त की। श्री बिड़ला ने प्रसन्नता व्यक्त की कि सी.एम.एस. द्वारा आयोजित किये जाने वाले इन अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अब तक 142 देशों के 1520 से अधिक मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश तथा राष्ट्राध्यक्ष प्रतिभाग कर चुके हैं जिन्होंने विश्व एकता, विश्व शान्ति व विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य की मुहिम को भारी समर्थन दिया है।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वाँ अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ 20 से 23 नवम्बर 2025 तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु अभी तक 45 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविद् के लखनऊ पधारने की सहमति प्राप्त है। श्री खन्ना ने बताया कि ‘भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51’ पर आधारित यह ऐतिहासिक सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं विश्व के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुन्दर एवं सुरक्षित भविष्य को समर्पित है।

Related Articles

Back to top button