Breaking
ब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गया
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

टी20 वर्ड कप फाइनल का मज़ा लेते भारत पाक के दिग्गज एक साथ , |

टी20 वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच रविवार को दुबई .इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया,
जहाँ पाकिस्तान और भारत समेत सभी टीमें एक एक करके बाहर होती गई है फ़ाइनल मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड कल खेला गया ,
जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया। यह फाइनल मैच देखने के लिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी स्टेडियम पहुंचे हुए थे। अख्तर ने मैच का लुत्फ कुछ देर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली और भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ उठाया।
अख्तर ने इन दोनों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक पुराने दोस्त और ऑन द ग्राउंड प्रतिद्वंद्वी से मिलना अच्छा रहा। फोटो में बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गांगुली और महान मोहम्मद अजहरुद्दीन।’ अजहर इस फोटो में अपने फोन में व्यस्त दिख रहे हैं, जबकि शोएब और गांगुली आपस में कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। शोएब और गांगुली के बीच कई बार क्रिकेट के मैदान पर बॉल और बैट की जंग देखने को मिली है।

बीसीसीआई ने यह टी20 वर्ल्ड कप होस्ट किया है। यह वर्ल्ड कप पहले भारत में ही खेला जाना था लेकिन बाद में इसको युनाइटेड अरब अमीरात शिफ्ट कर दिया गया था। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचा था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में चार विकेट पर 174 रनों पर रोका। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Related Articles

Back to top button