Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अंतर्राष्ट्रीय

चीन पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रम्प, बोले- ‘वायरस से हुई तबाही के लिए हर्जाना दे बीजिंग’

वॉशिंगटन। अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर चीन (China) पर निशाना साधा है. ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत (India) ने कोरोना महामारी की तबाही झेली है और इसके लिए सीधे तौर पर चीन जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने अमेरिका में भी कहर बरपाया है. लिहाजा, चीन को अमेरिका को 10 खरब डॉलर का हर्जाना देना चाहिए. पूर्व राष्ट्रपति ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि चीन को केवल यूएस ही नहीं पूरी दुनिया को हर्जाना देना चाहिए.

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि चीन को अमेरिका सहित पूरी दुनिया को कोरोना महामारी के लिए हर्जाना देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘देखिए कैसे चीन के किए की वजह से देश बर्बाद हुए. भले ही यह दुर्घटना क्यों न हो, लेकिन यह अक्षमता सहित कई सवाल खड़े करती है और इसके लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए’. बता दें कि ट्रंप शुरुआत से कोरोना महामारी के लिए चीन को दोषी ठहराते आये हैं.

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘कोरोना के शिकार देशों को देखें, वे अब कभी पहले जैसे नहीं होंगे. हमारा देश भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है, लेकिन अन्य देश हमसे भी अधिक प्रभावित हुए हैं’. उन्होंने कहा कि जैसा कि मैने भारत का हवाला दिया, जो वर्तमान में सबसे खराब सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है. ऐसी ही स्थिति से कई अन्य देशों को भी गुजरना पड़ा है. लिहाजा, जो इस तबाही का कारण है उससे हर्जाना वसूला जाना चाहिए.

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है इस समय सबसे महत्वपूर्ण यह पता लगाना है कि कोरोना वायरस कहां से आया, कैसे आया. शायद मुझे पता है. फिलहाल मैं यही कहना चाहूंगा कि चीन को निश्चित तौर पर मदद करनी चाहिए’. गौरतलब है कि चीनी अधिकारियों द्वारा दिसंबर 2019 में सबसे पहले वुहान में कोरोना वायरस की जानकारी दी गई थी. ट्रंप का आरोप है कि मध्य चीन के वुहान शहर में स्थित वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था.

Related Articles

Back to top button