Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
मनोरंजन

बॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में अजय देवगन और संजय दत्त दमदार डायलॉग से खड़े कर देंगे रोंगटे

नई दिल्ली। बॉलीवुड की इस साल की बड़ी रिलीज होने वाली फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (Bhuj: The Pride Of India) का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन (Ajay Devgn), सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त (Sanjay Dutt) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) नजर आ रहे हैं. सभी के रोल दमदार नजर आ रहे हैं. ट्रेलर से साफ हो रहा है कि फिल्म देशभक्ति से लबरेज है और फिल्म के डायलॉग भी धांसू और जानदार होने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर देखकर दर्शक उत्साहित और रोमांचित होने वाले हैं.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है 

‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ (Bhuj: The Pride Of India) के ट्रेलर में खूब एक्शन सीन्स देखने को मिल रहे हैं. एक के बाद एक कमाल के सीन ट्रेलर में दिखाए गए हैं. अजय देवगन (Ajay Devgn) फौजी बने नजर आ रहे हैं. वहीं संजय दत्त (Sanjay Dutt) का किरदार काफी रोमांचिक करने वाला है. सोनाक्षी सिन्हा का किरदार भी काफी अलग है. उनका ऐसा रोल पहले कभी देखने को नहीं मिला है. सोनाक्षी सिन्हा लहंगा चोली पहने एक्शन करती फिल्म में नजर आएंगी. इसके साथ ही नोरा फतेही एक देशभक्त की भूमिका में नजर आएंगी.

ये फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म Bhuj: The Pride Of India का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज हुआ है. ट्रेलर में अजय देवगन और संजय दत्त के दमदार डॉयलॉग सुनने को मिल रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक दुधैया ने किया है. सभी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के ट्रेलर की झलक दिखाई है.

Related Articles

Back to top button