Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
एजुकेशन

उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए- CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार किया जाए, ताकि हमें प्रतिभावान जनशक्ति उपलब्ध हो सके।

 

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष आज यहां उनके सरकारी आवास पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नये राज्य विश्वविद्यालयों के संचालन, राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण एवं उनकी स्थापना तथा निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों एवं भविष्य की चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में सभी विश्वविद्यालयों द्वारा पाठ्यक्रमों का निर्धारण किया जाना चाहिए। आवश्यकतानुसार नये विषयों का भी समावेश किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जाए। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार किया जाए, ताकि हमें प्रतिभावान जनशक्ति उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के मद्देनजर विश्वविद्यालयों द्वारा नर्सिंग, फार्मेसी, बायो केमिस्ट्री तथा बायो टेक्नोलाॅजी के नवीन पाठ्यक्रम तैयार करने पर फोकस किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोरोना जैसी महामारियों की चुनौती से निपटा जा सके। निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए शासन द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले प्रस्तावों को आवश्यकतानुसार स्वीकृति प्रदान की जाए।
मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण करते हुए अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस0 गर्ग ने अवगत कराया कि सहारनपुर, आजमगढ़ तथा अलीगढ़ में तीन नये राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालयों के भवन निर्माण के सम्बन्ध में बताया कि इस समय राज्य में कुल 77 महाविद्यालय/संकाय निर्माणाधीन हैं। प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोकर्ण ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इन विश्वविद्यालयों के भवन निर्माण की टेक्निकल बिड खोली जा चुकी हैं। इस पर इसी माह कार्य शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, मुख्य सचिव आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button