Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
मनोरंजन

कुवैत ने किया तमिल सुपर स्टार विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ को बैन, जानें क्यों

कुवैत सिटी। तमिल सुपर स्टार विजय (Tamil Superstar Vijay) की नई फिल्म ‘बीस्ट’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही फैंस में उसे लेकर जबरदस्त उत्साह है. इस बीच, कुवैत (Kuwait) ने इस फिल्म पर रोक लगा दी है, जिसका मतलब है कि वहां के लोग ‘Beast’ का आनंद नहीं उठा सकेंगे. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है और यह एक होस्टेज ड्रामा है, जिसमें विजय मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म में कथित तौर पर मुस्लिम पात्रों को आतंकवादी (Terrorist) के रूप में दिखाया गया है, जिसका कुवैत सरकार ने विरोध किया है और इसी के चलते वहां ‘बीस्ट’ को बैन कर दिया गया है. इससे पहले Dulquer Salmaan की ‘Kurup’ और विष्णु विशाल की ‘FIR’ को भी इसी तरह प्रतिबंधित किया गया था.

फिल्म ‘कुरूप’ में जहां एक ठग को कुवैत में शरण लेते दिखाया गया था. वहीं, ‘FIR’ में भी मुस्लिम आतंकवादी से जुड़ी कहानी थी. दरअसल, ऐसी फिल्में जो अरब देशों को आतंकवादियों की पनाहगाह के तौर पर दिखाती हैं, उन्हें कुवैत में रिलीज की इजाजत नहीं मिलती. बता दें कि कुवैत में दक्षिण भारत के कई लोग रहते हैं और उन्हें 13 अप्रैल को रिलीज हो रही इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था.

कुवैत की सरकार ने इसे अपने मुल्क के हितों के खिलाफ बताया है. दिलचस्प बात यह है कि कुवैत ने फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और अन्य अरब देशों में मंजूरी मिल गई है. जहां तक फिल्म के ट्रेलर का सवाल है, तो यह जबरदस्त हिट हुआ है. अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. गौरतलब है कि मिडल ईस्ट में विजय की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है, ऐसे में फिल्म पर बैन लगने से इंडिया के बाहर उसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होगा.

Related Articles

Back to top button