Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

मलिन बस्तियों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की योगी जी द्वारा पहल।

नई दिल्ली, राज्य सरकार ने अब शहरी मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ ही रोजगार के लिए आत्मनिर्भर बनाने की बनाई योजना । इसके लिए प्रदेश के 17 नगर निगमों की 251 मलिन बस्तियों में दिसंबर के पहले हफ्ते में उड़ान कार्यक्रम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।

शासनादेश में कहा गया है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की 22 करोड़ आबादी में 4.45 करोड़ जनसंख्या शहरी क्षेत्रों में निवास करती है। इनमें से 62.39 लाख आबादी मलिन बस्तियों में रहती है। नगरीय क्षेत्र के मलिन बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व स्वावलंबी बनाने और उनके परिवारों की सामाजिक व्यवसायिक जरूरतों पर व्यापक ध्यान केंद्रित करने के लिए अभिनव प्रयास करते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाया जाने की जरूरत है।

नगर विकास विभाग प्रदेश के 17 नगर निगमों आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर व वाराणसी की 251 मलिन बस्ती की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस अभियान के दौरान सफाई व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, लाभार्थियों को बैंकिंक सहायता योजना के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही उनके जीवर स्तर उन्नयन व आत्मनिर्भर के लिए मल्टीसेक्टोरल योजनाओं से लाभाविंत कराया जाएगा। दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत छोटी मलिन बस्तियों में 10 और बड़ी में 15 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया जाएगा। इसके लिए रिवाल्विंग फंड के रूप में प्रत्येक स्वयं सहायता समूहों को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button