Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
राष्ट्रीय

कैप्टेन की मौजूदगी मैं सिद्धू ने सम्हाला पीसीसी चीफ का पदभार

क्या Navjot Singh Sidhu और Amarinder Singh के बीच सब हो गया ठीक? मुलाकात की तस्वीर आई सामने

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) आज (23 जुलाई) पंजाब कांग्रेस के नए अध्‍यक्ष का पदभार ग्रहण करने जा रहे हैं और उनकी ताजपोशी में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) राजी हो गए हैं. सिद्धू की ताजपोशी से पहले उन्होंने अमरिंदर सिंह से मुलाकात की, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्‍या अब कैप्‍टन और सिद्धू के बीच तल्‍खी खत्‍म हो गई है.

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पदभार ग्रहण करने के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने चंडीगढ़ में पंजाब भवन में चाय पार्टी रखी थी, जिसमें सिद्धू शामिल हुए और अमरिंदर सिंह से मुलाकात की. इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत (Harish Rawat) भी मौजूद थे. अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल (Raveen Thukral) ने शेयर की.

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के कड़े विरोध के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था. कांग्रेस अध्यक्ष ने अगले साल राज्य में विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर सिद्धू की सहायता के लिए संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था.

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से नाराज चल रहे थे. हालांकि अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अमरिंदर सिंह से बात की और इसके बाद वह नरम पड़ गए. प्रियंका गांधी से फोन पर बातचीत के बाद अमरिंदर सिंह सिद्धू की ताजपोशी पर जाने को राजी हो गए.

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) लगातार नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) से माफी की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्होंने माफीनामा की बजाय कैप्टन अमरिंदर सिंह को कल (22 जुलाई) आमंत्रण पत्र भेजा था, जिसमें करीब 60 विधायकों के साइन थे.

Related Articles

Back to top button