Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
मनोरंजन

मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की मुख्य भूमिका में काफी उत्साहित|

मुंबई। यशराज फिल्म्स के पहले ऐतिहासिक महाकाव्य एक्शन ड्रामा ‘पृथ्वीराज’ का हाल में ही टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस टीजर ने सभी का दिल जीत लिया है।निडर और पराक्रमी राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज और मिस वल्र्ड 2017 मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अभिनेत्री अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित है।

Happy Birthday : यूं ही नहीं मानुषी छिल्लर ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब,  बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखकर कोई भी हो जाएगा दीवाना | Happy birthday manushi  chhillar see ...​

मानुषी ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं यशराज और मेरे निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सदा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मुझ पर न केवल विश्वास किया बल्कि मुझे विश्वास दिलाया कि मैं राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा सकती हूं। मैंने इससे बड़ा डेब्यू नहीं कर सकती थी।”

विश्व सुंदरी बनी हरियाणा के झज्जर की बेटी मानुषी छिल्लर,शिखर पर नारी शक्ति  - Ab Tak News​

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, मानुषी कहती हैं कि उनका जीवन, उनके मूल्य, उनका लचीलापन, उनका साहस, उन्हें दिग्गज बनता हैं। “मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे तैयारी की प्रक्रिया में उनके बारे में बहुत कुछ पता चला। मुझे उम्मीद है कि मैंने उनके साथ न्याय किया है।”

पृथ्वीराज अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता​

“मैंने इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ दिया हैं और मुझे उम्मीद है कि लोगों को बड़े पर्दे पर इस तरह के एक प्रतिष्ठित वास्तविक जीवन की भूमिका निभाने का मेरा प्रयास पसंद आएगा। मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे पास समर्थन के स्तंभ के रूप में पूरी शूटिंग के दौरान अक्षय सर थे। उनकी कार्यशैली, काम के प्रति उनका समर्पण मेरे लिए एक प्रेरणा है।”

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ने के लिए Manushi Chhillar  ने संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलाया हाथ - Trendy News Network​

उन्होंने कहा कि मैं ‘पृथ्वीराज’ के बारे में, मैं बेहद सकारात्मक हूं और मुझे पता है कि यह दुनिया भर के दर्शकों को प्रतिष्ठित प्रेम, महान वीरता और अदम्य साहस की कहानी के साथ मनोरंजन कराएगी। मुझे आशा है कि मैं मेरे काम से मेरे परिवार को गौरवान्वित करूंगी। मैं उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं।

मानुषी छिल्लर की इन तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा | manushi chhillar  hot pictures viral on social media - Oneindia Hindi​

यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में संजय दत्त और सोनू सूद भी हैं और यह 21 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

Related Articles

Back to top button