Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 10 April 2026उत्तर प्रदेश में आज 10 अप्रैल को जारी होगी आखिरी मतदाता सूचीबंगाल चुनाव: आज बीजेपी अपना मैनिफेस्टो जारी करेगीIran war live: लेबनान पर इजरायली हमले से 300 मौतें,अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम वार्ता खतरे मेंतनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा 9 वां LPG टैंकरNitish आज लेंगे शपथ, 15 April को मिलेगा नया मुख्यमंत्री!Strait Of होर्मुज में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादलएक डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को छकाया ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यूपाक हैंडलर के निर्देश पे आगजनी कर दहशत व आतंक फ़ैलाने वाला गिरोह यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तारसनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से हराया
स्पोर्ट्स

इंगलैंड के खिलाफ खेली गई पारी के लिए रोहित ने कहीं यह बड़ी बात

लीड्स। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी उनके अस्तित्व के लिए नहीं थी। इंग्लैंड ने तीसरे दिन पहली पारी में 432 रन बनाए और उसे 354 रन की बढ़त हासिल हुई। भारत ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 215 रन बनाए थे। रोहित ने दूसरी पारी में 59 रनों की पारी खेली थी जबकि चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद लौटे।

रोहित ने कहा, यह पारी हमारे अस्तित्व को लेकर नहीं थी। हमारा लक्ष्य स्कोर करना था और पुजारा ने यह साफ दर्शाया। जब आप शॉट इंटेंट से बल्लेबाजी करते हैं तो इससे मदद मिलती है।

उन्होंने कहा, वहां जाकर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है। जब आप 300 रन पीछे चल रहे हो और जिस तरह पुजारा ने बल्लेबाजी की वो दिखाता है कि हर खिलाड़ी का चरित्र और मानसिकता क्या है।

रोहित ने स्वीकार किया कि भारत ने पहली पारी में बेहद खराब बल्लेबाजी की जहां उसकी पारी 78 रन पर ऑलआउट हुई थी।

Related Articles

Back to top button