Breaking
अमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJPDG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपी
स्पोर्ट्स

कोहली अच्छा नहीं खेल रहे हैं: सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर मौजूदा कैप्टन विराट कोहली से काफी खफा हैँ। उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बयान दिया है। गावस्कर का कहना है कि कोहली वास्तव में अच्छा नहीं खेल रहे हैं और उनकी बल्लेबाजी में तकनीकी खराबी आ गई है। विराट दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर जल्दी आउट हो गए थे।

 

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। दूसरी इनिंग्स में वह 20 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान भारतीय कप्तान ने सैम करन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद का पीछा किया और बैट का किनारा दे बैठे। विकेटकीपर जोस बटलर ने उनका आसान कैच लपक लिया। सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर बात करते हुए कहा, विराट के लिए वह तरीका अच्छा था जिसके तहत उन्होंने टेस्ट में करीब 8000 रन बनाए हैं, लेकिन वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर खेल रहे हैं और पारी की शुरुआत में वह कुछ ज्यादा ही करने की कोशिश कर रहे हैं, इस दौरान उनके पैर कहीं और हैं और बल्ला कहीं और है, जिसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने वास्तव में अच्छा नहीं खेला है।

 

उन्होंने आगे कहा, यह इस बहुचर्चित शब्द इरादे के बार में हो सकता है, लेकिन पांच दिनों के खेल में प्रत्येक बल्लेबाज रन बनाने के लिए जाता है, क्या यह तरीका अलग है। कोहली पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा, जब आप विपक्ष पर हमला करने की कोशिश की बात करते हैं, तब क्या आपका यही इरादा है, जैसा कि हमने देखा, यह आपको परेशान कर सकता है। मेरा मानना है कि हर बल्लेबाज को अपना तरीका खोजने के लिए अकेले छोड़ देना चाहिए क्योंकि यह टेस्ट मैच है।

 

सुनील गावस्कर के मुताबिक, एकदिवसीय और टी-20 में बिलकुल अलग स्थिति है, लेकिन यहां, विराट को खुद को अंदर लाना और पुराने जमाने के वी में खेलने की कोशिश करना है। वहीं चौथे दिन का खेल समाप्त होने भारत ने 6 विकेट पर 181 रन बना लिए थे और वह इंग्लैंड से 154 रनों से आगे है।

 

वहीं विराट कोहली की बात की जाए तो वह टेस्ट क्रिकेट में बीते दो साल से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उन्हें शतक लगाए भी दो वर्ष बीत चुके हैं। विराट ने टेस्ट मैच में अंतिम बार शतक बांग्लादेश के खिलाफ डे/नाइट टेस्ट मैच में कोलकाता में लगाया था। उसके बाद से टेस्ट में विराट के पहले शतक का इंतजार है

Related Articles

Back to top button