Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
स्पोर्ट्स

पीसीआई से जुड़े चार पैरालम्पियंस

नई दिल्ली। पीसीआई से जुड़े चार पैरालम्पियंस। चार पैरा एथलीट टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भारतीय अभियान में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) के पार्टनर और एक्सेसिबिलिटी पायनियर स्वायम दिल्ली एनसीआर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित कर रहा है। हवाई अड्डे के लिए बुधवार को स्वायम वैन की सवारी करने वाले चार ट्रैक और फील्ड एथलीटों में भाला फेंक पैरा एथलीट अजीत सिंह, संदीप और सुमित अंतिल और राम पाल (ऊंची कूद) शामिल हैं।

स्वायम पीसीआई का पहला एक्सेसिबिलिटी पार्टनर है। इसने एक सोशल मीडिया अभियान ‘अबजूनुनजीतेगा’ भी लॉन्च किया है जिसमें पैरालिम्पियनों की यात्रा पर प्रकाश डाला गया है जो उन्हें पूरे खेल के दौरान चियर करेगी।

इस मौके पर बोलते हुए स्वायम के संस्थापक स्मिनू जिंदल ने कहा, “हमें पीसीआई के साथ जुड़ने पर गर्व है। हम बेहतर पहुंच के माध्यम से अपने पैरालम्पियनों को सम्मान के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।”

पीसीआई की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, “हम स्वायम को हमारे एक्सेसिबिलिटी पार्टनर के रूप में पाकर खुश हैं। हमारा मानना है कि भारत की पैरालम्पिक समिति और स्वायम की आगे एक बड़ी साझेदारी होगी और ना केवल जागरूकता पैदा करेगी बल्कि सार्वभौमिक पहुंच के नए मानक भी बनाएगी।”

भारत ने इस बार रिकॉर्ड 54 पैरा एथलीटों का दल टोक्यो पैरालम्पिक में भाग लेने पहुंचा है और ये सभी नौ पैरा स्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्वायम यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है कि चाणक्यपुरी में स्थित अशोका होटल, जहां पैरालिम्पियन टोक्यो से लौटने पर रुकेंगे, सुलभ और आरामदायक हो। इसके अलावा, स्वायम ने नई दिल्ली हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया है ताकि वे पैरालम्पियन की जरूरतों को पूरा कर सकें।

Related Articles

Back to top button