Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
राष्ट्रीयस्पोर्ट्स

टोक्यो Olympics: हॉकी में भारत ने दिखाया दम, 49 साल बाद पुरुष हॉकी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

टोक्यो: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने  इतिहास रच दिया है. भारत ने हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. भारतीय हॉकी टीम 1972 के बाद पहली बार ओलंपिक का सेमीफाइनल खेलेगी. यानी 49 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो गई है.

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास

भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंत सिंह ने गोल किया है. भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन पर दबदबा बनाए रखा. भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया. भारतीय हॉकी टीम ने 7वें, 16वें मिनट और 57वें मिनट में गोल किया. जीत के हीरो भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश रहे, जिन्होंने चार बेहतरीन बचाव किए.

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से

पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, भारत और बेल्जियम की टीमें पहुंची हैं. सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला 3 अगस्त को बेल्जियम से होगा. बेल्जियम ने तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन को 3-1 से हराया था.

सिंधु के बाद भारतीय हॉकी टीम ने किया कमाल 

सिंधु के बाद हॉकी में भारत ने दम दिखाया है और 49 साल बाद पुरुष हॉकी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. हॉकी में भारतीय टीम ने चार दशक बाद इतिहास दोहराया है. भारतीय हॉकी टीम ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है. वह चार दशक बाद ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है.

भारत ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में जीता था गोल्ड मेडल 

भारत ओलंपिक में 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची थी. इससे पहले मॉन्ट्रियल ओलंपिक (1972) में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी. हालांकि भारतीय टीम ने 1980 के मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन उस दौरान भारत छह टीमों के पूल में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल का टिकट हासिल किया था.

ओलंपिक में भारत को आखिरी पदक 1980 में मॉस्को में मिला था, जब वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. उसके बाद से भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई और 1984 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने के बाद वह इससे बेहतर नहीं कर सकी. लेकिन अब 41 साल बाद भारतीय टीम के पास पदक जीतने का बेहतरीन मौका है.

Related Articles

Back to top button