Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
मनोरंजन

किंग खान की वाइफ का नया पोस्ट बटोर रहा खूब सुर्खियां

मुंबई। बॉलीवुड के सितारे ही नहीं अक्सर उनके फैमिली मेंबर्स भी सुर्खियों में रहते हैं। पर्दे से दूर रहने के बाद भी वह अपने आप को लाइमलाइट से दूर नहीं रख पाते हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अक्सर फैंस को बेहतरीन विजुअल ट्रीट देती देखी जाती हैं। गौरी के पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट बटोरती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में किंग खान की वाइफ का नया पोस्ट भी खूब सुर्खियों में बना हुआ है।

गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर (Gauri Khan Official Instagram) 4 तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। जिसमें उन्हें अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते और पार्टी का आनंद उठाते देखा जा सकता है। पिक्चर्स से साफ होता है कि SRK की वाइफ दोस्तों संग आउटिंग पर निकली थीं। इन तस्वीरों में एकता कपूर, नीलम कोठारी और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं।

गौरी खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही फैंस के जरिए काफी पसंद की जा रही हैं। इन फोटोज के साथ में स्टार वाइफ ने कैप्शन में लिखा है,’अपनी दोस्तों नीलम कोठारी, सुजैन खान और शबाना के साथ मजेदार वक्त बिताते हुए। हमारी खास मेहमान एकता कपूर आने के लिए शुक्रिया।’ गौरी अपने बच्चों के साथ भी पिक्चर्स को साझा कर फैंस को तोहफा देती देखी जाती हैं।

गौरी खान के जरिए साझा की गई इन फोटोज को अबतक इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 1 लाख 7 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही फैंस और बॉलीवुड जगत के सितारे भी कमेंट कर प्यार लुटाते देखे जा रहे हैं। सुजैन खान ने पोस्ट पर कमेंट कर ‘love u Gstar’ लिखा है। वहीं, नीलम कोठारी और एकता कपूर भी अपनी बॉन्डिंग की तारीफ करती हुई हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप करती देखी गई हैं। बताते चलें कि, गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ पिक्चर्स साझा की थीं, जिससे पता चला कि वो मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ऑफिस का इंटीरियर डिजाइन कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button