Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
मनोरंजन

पासपोर्ट रिन्यू नहीं होने पर हाई कोर्ट पहुंची कंगना रनौत, कही ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पा रहा है जिसके बाद परेशान होकर उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में इस बारे में याचिका डाली है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने कोर्ट से अपील की है कि वो क्षेत्रीय पासपोर्ट प्राधिकरण को उनका पासपोर्ट रिन्यू करने का निर्देश जारी करे. बता दें कि कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को जल्द ही शूटिंग के लिए विदेश जाना है और उन्होंने सोमवार को ये याचिका डाली है.वकील रिजवान सिद्दीकी के जरिए दायर कराई गई इस याचिका में रनौत ने कहा कि मुंबई के स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय ने उनका पासपोर्ट रिन्यू करने से इस आधार पर मना कर दिया कि बांद्रा पुलिस द्वारा अभिनेत्री के खिलाफ राजद्रोह और उनके कथित भड़काऊ ट्वीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है.

याचिका में कहा गया है कि कंगना (Kangana Ranaut) को इस महीने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) की शूटिंग के लिए हंगरी और बुडापेस्ट की यात्रा करनी है, जिसके लिए उनका पासपोर्ट नवीनीकरण आवश्यक है. न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी वराले के नेतृत्व वाली खंडपीठ याचिका पर मंगलवार को सुनवाई कर सकती है.

बता दें कि बॉलीवुड की कॉन्ट्रवर्सी क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत आए दिन किसी न किसी वजह से विवादों में बनी रहती हैं. बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो वह जल्द ही फिल्म धाकड़ में काम करती नजर आएंगी. इस फिल्म में वह एक कमांडो की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का टीजर काफी पहली रिलीज किया जा चुका है और अब फैंस क ट्रेलर का इंतजार है.

Related Articles

Back to top button