Breaking
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्डभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूर
Breaking NewsMain slideराष्ट्रीय

इंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। समुद्री इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने एक ऐसे ऑपरेशन को अंजाम दिया है जिसने एक बड़े समुद्री हादसे को टाल दिया। ओमान के तट के पास संदिग्ध हमले का शिकार हुए एक विशाल क्रूड ऑयल टैंकर के भीतर फंसे जिंदा मिसाइल वॉरहेड को भारतीय नौसेना ने सुरक्षित तरीके से निकाल लिया है। अगर यह वॉरहेड फट जाता तो ना सिर्फ जहाज तबाह होता बल्कि सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान और बड़े पैमाने पर संकट भी पैदा हो सकता था। दरअसल मामला मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाली क्रूड ऑयल टैंकर एम्प्टी ओलंपिक लाइफ का है। यह जहाज यूएई के पुजेरा से कोची की ओर जा रहा था। 26 मई को ओमान के तट के पास जहाज के ढांचे में धमाका हुआ। शुरुआती जांच में पता चला कि कोई प्रोजेक्टाइल या मिसाइल जहाज से टकराई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मिसाइल का एक हिस्सा जहाज के अंदर घुसने के बाद फटा ही नहीं था और वह फ्यूल टैंक के भीतर फंस गया था।

जैसे ही इसकी जानकारी मिली भारतीय नौसेना हरकत में आ गई। इंडियन ओशियन रीजन के इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर के जरिए सूचना मिलने के बाद कोची स्थित सदर्न नेवल कमांड ने अपनी विशेष टीम को ऑपरेशन पर लगाया और जांच में सामने आया कि मिसाइल का हिस्सा जहाज की बाहरी दीवार को चीरते हुए कई कंपार्टमेंट पार कर सीधे ईंधन भंडारण टैंक तक पहुंच गया। यानी जहाज के सबसे संवेदनशील हिस्से में एक जिंदा वॉरहेड मौजूद था और किसी भी छोटी गलती से भीषण विस्फोट हो सकता था। इसके बाद नौसेना के बम निरोधक टीम ने बेहद सावधानी के साथ चरणबद्ध ऑपरेशन शुरू किया। आधुनिक तकनीकों की मदद से पहले वॉरहेड के डिटोनेशन सिस्टम की पहचान की गई। फिर उसे निष्क्रिय किया गया।

आखिरकार पूरे वॉरहेड को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस ऑपरेशन के दौरान जहाज, चालक दल और बंदरगाह से जुड़े सभी ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। इसके बाद भारतीय नौसेना ने बरामद बोरहेड को अब एक सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। जहां उसकी विस्तृत जांच की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक हाल के सालों में यह सबसे जटिल और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण समुद्री बम निरोधक अभियानों में से एक। यह ऑपरेशन ऐसे वक्त में हुआ जब हुरमुस और ओमान की खाड़ी के आसपास समुद्री सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में शामिल है और हाल के महीनों में यहां कई जहाज संदिग्ध हमलों, ड्रोन गतिविधियों और सुरक्षा खतरों का सामना कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button