Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारीदेश में बवाल-घूसखोर पंडत OTT फिल्म वेब सीरीज पर लखनऊ में FIRMeghalaya Illegal Mining: NGT के बैन के बावजूद भी खनन क्यों? ब्लास्ट में Assam के 18 मजदूरों की मौतIndia-US Trade Deal पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान, बोले- 4-5 दिन में साइन होगा समझौता पत्र
Breaking Newsस्पोर्ट्स

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी होगा ये जबरदस्त बल्लेबाज।

नई दिल्ली: आईपीएल 2022 के मेगा आक्शन की तारीखों के ऐलान से पहले सभी फ्रेंचाइजी अगले सीजन की तैयारियों में जुट गई क्योंकि अबकी बार उन्हें 2 नई टीमों का सामना करना पड़ेगा.भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने एक बल्लेबाज का नाम बताया है, जो 20 करोड़ से ज्यादा में बिक सकता है.

आईपीएल 2022 के लिए नए सिरे से खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी, हालांकि कुछ क्रिकेटर्स पहले से ही रिटेन किए जाएंगे. अहमदाबाद और लखनऊ के तौर पर टूर्नामेंट से नई टीमें जुड़ चुकी हैं. इन दोनों फ्रेंचाइजियों को कुछ प्लेयर्स पहले से ही खरीदने की छूट मिल सकती है
भारत के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अगर केएल राहुल मेगा ऑक्शन में जाते हैं और अगर ड्रॉफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी की सेलरी फिक्स नहीं होती है, तो केएल राहुल आसानी से मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी होंगे. 20 करोड़ प्लस
भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बहुत ही धाकड़ बल्लेबाज हैं. जब राहुल अपनी लय में हो तो किसी भी गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकते हैं वो तूफानी बैटिंग करते हैं. राहुल शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन उसके बाद वो एकदम से बॉलर्स पर अटैक कर देते हैं. उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से ही सभी गेंदबाज उनसे खौफ में रहते हैं. राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं, इसलिए आईपीएल मेगा ऑक्शन में दो नई फ्रेंचाइची लखनऊ और अहमदाबाद उनको अपने खेमे में शामिल कर सकती हैं.
आईपीएल (IPL) 2021 में केएल राहुल के बल्ले ने जमकर आग उगली थी. उन्होंने 13 मैचों में 626 रन बनाए हैं, जिसमें 6 हॉफ सेंचुरी शामिल हैं. आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने खतरनाक अंदाज में बैटिंग करते हुए अपनी टीम को कई मैच जिताए हैं. राहुल ने आईपीएल में कुल 94 मैच खेले हैं, जिसमें 3273 रन बनाए हैं. रिपोर्ट्स की माने तो केएल राहुल को पंजाब किंग्स अगले साल ड्रॉप कर सकता है.

Related Articles

Back to top button