Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
राज्य

प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मी राजनाथ सिंह को 2016 में दिए उनके बयान को याद दिलाने के लिए 7 सितम्बर को इको गार्डन में रैली करेंगे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कार्यरत संविदा कर्मी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को 2016 में दिए उनके बयान को याद दिलाने के लिए  दिनांक 7 सितम्बर 2021 को इको गार्डन में एक रैली के आयोजन की तैयारी हो चुकी है, इस रैली के माध्यम से वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2016 में समस्त विभागों के संविदा को एक जुट कर लखनऊ में अधिकार दिलाओ रैली का आयोजन किया था।
जिसमें उन्होंने संविदा कर्मियों को उनके अधिकारों को दिलाने का वादा किया था । वर्ष 2017 में भाजपा की पू्रे बहुमत के साथ सरकार बनी। उसके बाद से समस्त विभागों के संविदा आश लगाए बैठे रहे।
सत्ता का कार्य काल पूरा होने को आया परन्तु संविदा को उसके अधिकार नहीं मिल सके । सत्ता के नशे में मद मस्त योगी सरकार ने एक बार भी संविदा की सुध नहीं ली।
जबकि कोरोना काल में संविदा ने पूरी निष्ठा से कार्य किया । संविदा कर्मियों के परिवार बढ़ती मंहगाई के आगे अपना दम तोड रहे हैं । इसलिए सभी संविदा ने एक बैनर तले आकर संविदा /आउटसोर्स संघर्ष समिति के नीचे 7 सितम्बर 2021 को याद दिलाओ रैली का आयोजन किया है ।


विष्णु सिंह का कहना है कि संविदा भी आम जनमानस है और नियमित कर्मचारी की तरह ही कार्य करता है ।
इसलिए संविदा का भी नियमित करण सभी विभागों में किया जाये जब तक समस्त संविदा नियमित नहीं हो जाते तब तक सरकार सभी को समान कार्य का समान वेतन देने का कार्य करे।

Related Articles

Back to top button