Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब पीने से हुई 3 लोगों की मौत

Bulandshahar: एक बार फिर शराब ने अपना भयंकर रूप दिखा कर तीन लोगों को डस लिया है.ग्रामीणों ने गांव में जहरीली शराब बिक्री और उसी को पीने के कारण मौत हो जाना का दावा किया है. घटना से पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. डीएम और एसएसपी सहित तमाम अधिकारियों ने आज गांव में जाकर हालत जाने जिस शराब ठेके से शराब बेचने का मामला बताया जा रहा था, उसको सील किया गया है. सरकारी ठेके से शराब के सैंपल लिए गए हैं. ग्रामीणों और मृतक परिजनों की मांग है मृतकों को आर्थिक सहायता प्रशासन या शासन स्तर पर दी जाये.

 

बुलंदशहर के जिलाधिकारी और एसएसपी गुलावठी थाना क्षेत्र के ओलढा गांव में पहुंचे, जहां ये जानने का प्रयास किया है कि गांव में कितनी मौतें शराब से हुई हैं? प्रशासन को जैसे ही मौतों की सूचना मिली तो डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और गांववालों से अलग-अलग बात कर सब से जानकारी ली है. गांव में मौत का कारोबार कौन चला रहा है?

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में ही नकली शराब का धंधा हो रहा है. जहरीली शराब को सस्ते दामों पर लाकर लोग गांव में बिक्री कर रहे हैं, जिसको गांव के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति खरीद लेते हैं और पीकर बीमार हो रहे हैं या फिर मौत के शिकार बन रहे हैं. पिछले 3 दिनों में 3 मौत हो चुकी हैं, जिनमें 2 मौत 17 तारीख को हुई और एक मौत आज हुई है. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने थाना पुलिस को दी और जिस पर तमाम पुलिस व प्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे

Related Articles

Back to top button