Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
मनोरंजन

Bigg Boss 16 विनर MC Stan ने चुटकियों में तोड़ा इंस्टा लाइव रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) विनर एमसी स्टैन (MC Stan) ने  एक और रिकॉर्ड ब्रेक किया है. कुछ दिन पहले एमसी स्टैन ने विनिंग पोस्ट के लाइक्स से विराट कोहली का रिकॉर्ड ब्रेक किया था तो वहीं अब शो जीतने के बाद एमसी स्टैन पहली बार इंस्टा लाइव आए. इंस्टा लाइव आते ही एमसी स्टैन ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. एमसी स्टैन शो जीतने के बाद करीबन 10 मिनट के लिए इंस्टा लाइव आए थे. इस दौरान एमसी स्टैन ने अपने नए गाने को हल्का सा गुनगुनाया और इंस्टा लाइव में देखते ही देखते इतने सारे फैंस और सेलेब्स जुड़ गए कि एक बार फिर से एमसी स्टैन ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

एमसी स्टैन (MC Stan) के लाइव व्यूज सोशल मीडिया पर 10 मिनट के अंदर 541K हो गए. चंद मिनट में इतने ज्यादा व्यूज होने वाले एमसी स्टैन पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं. यहां तक कि अपने इस नए रिकॉर्ड से एमसी स्टैन ने शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है. शाहरुख खान के इंस्टा लाइव पर करीबन 255K व्यूज आते हैं. इतना ही नहीं बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को भी काफी ज्यादा मार्जन से पीछे छोड़ दिया है.

एमसी स्टैन जीतने के बाद जैसे ही पहली बार चंद मिनट के लिए इंस्टा लाइव आए तो उन्होंने इतिहास रच दिया. यहां तक कि एमसी स्टैन का इंस्टा लाइव दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप टन लाइव में शुमार हो गया. यहां तक कि इस इंस्टा लाइव को क्रिस्टीनो रोनाल्डो, ड्रेक , निक्की मिनाज और बीटीएस मेंबर्स Jungkook और Taehyung के भी लाइक्स मिले.

रैपर और ‘बिग बॉस 16’ विनर एमसी स्टैन ने पैन इंडिया टूर का एनाउंस किया. रैपर के पैन इंडिया टूर का एनाउंस करते ही मुंबई और पुणे के टिकट कुछ मिनटों में ही सारे बिक गए. इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिग बॉस से पहले और बाद में एमसी स्टैन की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा बढ़ गई है.

Related Articles

Back to top button