Breaking
फिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौतभारत को रूस से मिला चौथा S-400 स्क्वाड्रन, जानें कैसे बढ़ेगी ताकतहैमस्ट्रिंग की चोट के कारण विराट कोहली हुए अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहररणवीर सिंह को बड़ी राहत, FWICE ने असहयोग का फैसला लिया वापस
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पूर्व सीएम कल्याण सिंह को देखने पहुंचे पीजीआई

काफी दिनों से पीजीआई में इलाज करा रहे पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत में कोई सुधार नहीं है उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली से सीधे पीजीआई पहुंचे उनके स्वास्थ्य का जायजा लेने।वह यूरिन भी पास नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से उनका डायलिसिस किया जा रहा है. डॉक्टर्स लगातार उनकी हलात पर नजर बनाए हुए हैं. डॉक्टर्स आज शाम और कल तक उनकी हालत में होने वाले सुधार का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल वह वेंटिलेटर पर ही हैं.

 

कल्याण सिंह की नाजुक हालत की जानकारी मिलते ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM yogi) एक बार फिर उनका हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे. बता दें कि गुरुवार को सीएम योगी मीटिंग के लिए दिल्ली पहुंचे थे. आज वहां से वापस लौटते ही सबसे पहले वह अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स (PGI Doctors) से उनकी हालत के बारे में जानकारी ली. साथी ही पूर्व सीएम के परिवार से भी मुलाकात की.पीजीआई के डायरेक्टर आरके धीमन का कहना है कि पूर्व सीएम (Kalyan Singh) का ब्लड प्रेशन लगातार कम हो रहा है.

Related Articles

Back to top button