Breaking
देश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त मेंजंग के बीच तेल-गैस की किल्लत, क्‍या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

सपा के वोट बैंक मे सेंध लगाने की तैयारी, ओवैसी और शिवपाल की साठ गांठ

LUCKNOW : चुनावी हलचल में कब किसका किसके साथ गठजोड़ हो जाए, क्या समीकरण बन जाए? यह कहना बहुत मुश्किल है यह जोड़ तोड़ की राजनीति इन दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का हिस्सा बनी हैं जिसके तहत बड़े बदलाव होने की आशंका है
चन्द्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली भीम आर्मी भी सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर द्वारा बनाए गए भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा होगी। दोनों नेताओं की बातचीत में साथ आने पर सहमति बन गई है।

अगले कुछ दिनों में दोनों नेता साथ आने की घोषणा करेंगे। इस बीच मोर्चा का कुनबा और बढ़ाने के लिए ओम प्रकाश राजभर और एआईआईआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है शिवपाल और ओवैसी की मुलाकात अखिलेश यादव ने लिया झटका है। अगर दाेनों के बीच समझौता हो जाता है तो सपा के वोट बैंक में सेंध लगना तय है।इस सिलसिले में उन्होंने मंगलवार रात शिवपाल यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया लेकिन माना जा रहा है कि शिवपाल को इस मोर्चे में शामिल कराने का प्रस्ताव दिया गया। अभी शिवपाल ने अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि इस साल फरवरी में भी औवेसी व शिवपाल यादव आजमगढ़ में एक विवाह समारोह में घंटे भर अलग मुलाकात कर चुके हैं।

भीम आर्मी के भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल होने की पुष्टि ओम प्रकाश राजभर ने की है। उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द लखनऊ में इसकी घोषणा की जाएगी। इस मुद्दे पर चंद्रशेखर से कई चक्र बातचीत हो चुकी है। राजभर का मानना है कि चंद्रशेखर के मोर्चे में शामिल होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मोर्चा की ताकत और बढ़ जाएगी। साथ ही राजभर का दावा है कि इंसाफ विकास पार्टी के मुकेश सहनी से भी बातचीत जारी है और जल्द ही उनकी पार्टी भी मोर्चे का घटक दल बन जाएगी

मंगलवार को ही ओम प्रकाश राजभर और असदुद्दीन ओवैसी ने एक होटल में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। बैठक में घटक दलों से मंथन कर सीटों का बंटवारा जल्द से जल्द किया जाना तय हुआ। ओम प्रकाश ने बताया कि उनके मोर्चे के साझा कार्यक्रम 27 अक्तूबर को मऊ से शुरू होंगे। उस दिन मऊ में एक सम्मेलन होगा जिसमें मोर्चे के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इसके बाद जनसभाओं और रैलियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सम्मेलन में मोर्चे के सभी घटक दलों के नेता-भीम आर्मी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर, एआईएमआईएम केअध्यक्ष ओवैसी, राष्ट्र उदय पार्टी के बाबू रामपाल, भागीदारी पार्टी के प्रेमचन्द प्रजापति, भारत माता पार्टी के रामसागर बिन्द, जनता उन्नति पार्टी के अनिल चौहान, अपना दल की कृष्णा पटेल और जन अधिकारी पार्टी के बाबूसिंह कुशवाहा, इंसाफ विकास पार्टी के मुकेश सहनी भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button