Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

UP Chunav 2022: दूसरे चरण का मतदान खत्म,9 जिलों की 55 सीटों पर 62% वोटिंग, 2017 के मुकाबले 3% कम मतदान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण की वोटिंग में निर्वाचन आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार  नौ जिलों की 55 विधानसभाओं पर  62 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सोमवार शाम 6 बजे तक वोटिंग का जो आंकड़ा मिला है वह 2017 के आंकड़ों से 3 प्रतिशत कम है। 2017 में दूसरे चरण में 65.53 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।

यही हाल पहले चरण के चुनाव में भी देखने को मिला है। पहले चरण में भी 2017 के मुकाबले इस बार वोटिंग कम हुई। वोटिंग पूरी होने के साथ ही मतदाताओं में वोटिंग प्रतिशत कम और ज्यादा के मायने क्या हैं, इसको लेकर भी सवाल उठने लगा है। राजनीतिक दृष्टि से कम और ज्यादा वोटिंग प्रतिशत के मायने भी बहुत दिलचस्प माने जाते हैं।

राजनितिक पंडितों और अर्ली न्यूज़ संवाददाता के अनुसार जो वहां देखने को मिला कि मुस्लिम मतदाताओं ने बढ़चढ़ मतदान किया      जब कि हिन्दू मतदाता कम संख्या मतदान करने बाहर निकले जिसका सपा को लाभ और भाजपा को नुकसान हो सकता है।  वोटिंग प्रतिशत को लेकर मायने कितने सही साबित होते हैं यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा। फिलहाल सियासी गलियारों में प्रत्याशी अभी से अपनी-अपनी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button