Breaking
सावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदी
राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर: सोपोर इलाके में मंगलवार तड़के आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोपोर इलाके के पेठसीर में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार देर रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान मंगलवार तड़के मुठभेड़ में बदल गया जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी. सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान 01 आतंकवादी मारा गया है. हालांकि शव अभी तक कब्जे में नहीं लिया गया है. पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है.

 

वहीं, श्रीनगर के ईदगाह इलाके में सोमवार शाम सीआरपीएफ के बंकर पर आतंकियों की तरफ से किए गए एक ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. सीआरपीएफ ने यह जानकारी दी. श्रीनगर शहर में ही एक और घटना में, सोमवार को पुलिस ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया. कश्मीर जोन पुलिस ने इस बात की जानकारी दी और बताया कि इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी, जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और दो आतंकियों को मार गिराया.कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को श्रीनगर के मध्य कश्मीर में एक जगह पर आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस के 10 जवान मौके पर पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने दोनों को घेरा और उन्हें चेतावनी दी गई. इसके बाद भी सामने से फायरिंग हुई और दोनों ओर से जारी फायरिंग में दो आतंकियों को मार गिराया गया. आईजीपी कश्मीर ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी टीआरएफ आतंकी संगठन से संबंधित थे. इनकी पहचान अब्बास शेख और साकिब मंजूर के रूप में हुई है. इन दोनों आतंकी कमांडरों के नाम जम्मू-कश्मीर पुलिस की मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल थे.

Related Articles

Back to top button