Breaking
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूली
लाइफ स्टाइल

अपने चेहरे को और भी ख़ूबसूरत बनाए सस्ते और नेचुरल तरीके से

औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी सेहत ही नहीं, सौंदर्य निखारने में भी मददगार है। चमकती-दमकती त्वचा के लिए कैसे इस्तेमाल करें, जानिए यहां।

1. बोल में एक टेबलस्पून तुलसी पाउडर और आधा टीस्पून दही को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार यह पैक लगाने से ड्राइनेस से छुटकारा मिलेगा।

2. एक टेबलस्पून तुलसी के अर्क में आधा टेबलस्पून बेसन और कुछ बूंदें शहद की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा खिल उठेगी।

3. बोल में दो टेबलस्पून तुलसी पाउडर, एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टेबलस्पून चंदन पाउडर, 4-5 बूंदें गुलाब जल, 4-4. बूंदें ऑलिव ऑयल और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। दिनभर ताजगी के एहसास के लिए सुबह यह पैक लगाएं।

5. बोल में आधा टेबलस्पून तुलसी पाउडर, आधा टीस्पून नीम पाउडर और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

6. एक टेबलस्पून तुलसी पाउडर में आवश्यकतानुसार दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार यह पैक लगाने से त्वचा खिल उठेगी।

7. बोल में एक टेबलस्पून टमाटर का गूदा और एक टेबलस्पून तुलसी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें। पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।

8. एक टेबलस्पून तुलसी पाउडर में कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें। त्वचा चमक उठेगी।

9. बोल में एक टीस्पून ओटमील पाउडर, एक टीस्पून मिल्क पाउडर, एक टीस्पून तुलसी पाउडर और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर यह पेस्ट अच्छी तरह लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार यह पैक लगाएं और फर्क महसूस करें।

10. एक टीस्पून चंदन पाउडर, एक टीस्पून तुलसी पाउडर और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर अच्छी तरह यह पेस्ट लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। ताजगी महसूस होगी।

 

Related Articles

Back to top button