Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
लाइफ स्टाइल

पेट के बल सोने से बन सकती है आपके शरीर में यह बीमारी

लाइफस्टाइल: विशेषज्ञों का कहना है अगर आप पेट के बल सोते हो तो आपको बहुत बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ेगा जिसका नाम है कमर का दर्द.जी हां, पेट के बल सोने वाले लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आपको शायद पता न हो लेकिन पेट के बल सोने की आदत कमर दर्द का कारण बन जाती है। दरअसल, इसके कारण रीढ़ की हड्डी की नेचुरल शेप बदलनी शुरू हो जाती है। जिस वजह से लगातार दर्द का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि आपके लिए बैठना-उठना तक मुश्किल हो जाता है।

पेट के बल सोने से गर्दन की स्थिति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है और मुड़ी हुुई गर्दन से ब्लड की सप्लाई सिर के अंदर सही तरीके से नहीं हो पाती। जिससे सिर में दर्द होने लगता है।

जब गर्दन की पाॅजिशन में फर्क आता है तो इसके कारण गर्दन में खिंचाव भी आ जाता है। इसलिए जहां तक संभव हो, पेट के बल सोने से परहेज करें।

पेट के बल सोने से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है। खाना आसानी से न पचने के कारण पेट संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button