Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
राष्ट्रीय

गाजियाबाद कांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी उम्मेद पहलवान को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

जनपद के लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई एवं दाढ़ी काटने के मामले में वीडियो वायरल कर दंगा कराने की साज़िश रचने के आरोप में फरार चल रहे शनिवार को पुलिस ने सपा नेता उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद के लोनी से मौसम खान की रिपोर्ट-
लोनी,गाजियाबाद। जनपद के लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई एवं दाढ़ी काटने के मामले में वीडियो वायरल कर दंगा कराने की साज़िश रचने के आरोप में फरार चल रहे शनिवार को पुलिस ने सपा नेता उम्मेद पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ – साथ गुलशन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। दोनों को दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया गया है। 05 जून को गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग की पिटाई हुई थी। उम्मेद पहलवान पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियों वायरल करने का आरोप है। बुजुर्ग की पिटाई के आरोप में आखिरी आरोपी गुलशन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  गाजियाबाद कांड में अब सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्योंकि दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है, इसलिए दोनों को गाजियाबाद लाया गया। इस मामले में उम्मेद पहलवान पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी आखिरी लोकेशन दिल्ली -नोएडा के बीच देखी गई थी।
= साम्प्रदायिक दंगा कराने की साज़िश का आरोप 
= सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो लाइव करने का आरोप 
= मामले में हर बार बयान बदलकर बात करने से हुआ खुलासा  
उम्मेद पहलवान पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों को गाजियाबाद लाया गया और यहां से उन्हें लोनी बोर्डर थाना ले जाया गया। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि उम्मेद पहलवान पर एक अलग एफआईआर भी दर्ज थी। बताया जा रहा है कि उम्मेद पहलवान वॉट्सऐप के जरिए कुछ लोगों से जुड़ा हुआ था और उसी की मदद से पुलिस उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही थी और जैसे ही पुलिस को दिल्ली में उसकी मौजूदगी होने का पता लगा तो पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची। जिन्होंने एलएनजेपी अस्पताल दिल्ली के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने चेहरे को ढक रखा था। लेकिन पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बुजुर्ग का वीडियों वायरल करने वाले सपा नेता उम्मेद पहलवान का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है, 2017 में गाजियाबाद के लोकल बीजेपी नेता ने उम्मेद पहलवान के खिलाफ गोकशी की एफआईआर दर्ज कराई थी। गाजियाबाद के लोनी इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक एक बुजुर्ग की पिटाई कर रहे थे। इस वीडियो में बुजुर्ग की दाढ़ी भी काटी गई। ये कार्य दो समुदाय के लोगो ने मिलकर किया था। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोषिष की गई। पुलिस ने अब तक इस मामले में ट्विटर समेत कई लोगों पर केस दर्ज किया है। उधर पुलिस ने सपा नेता को लोनी बॉर्डर थाना लाकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button