Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
अर्ली बिज़नेसलेख

Jio यूज़र के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक साथ 5 नये प्री-पेड प्लान को लॉन्च किया है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग और डेली अधिकतम 3GB डेटा प्लान के साथ आते हैं। साथ ही इन प्लान में एक साल तक Disney+ Hotstar का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। बता दें कि कंपनी Disney+ Hotstar VIP का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती थी। लेकिन नये Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन में लाइव स्पोर्ट्स, मूवी के अलावा इंटरनेशनल कंटेंट जैसे Disney+ Originalss , टीवी शोज और Marval, Star, War, National Geographic, HBO, FX का एक्सेस मिलेगा। jio के नये प्री-पेड प्लान 1 सितंबर से लाइव हो जाएंगे। सभी Jio ग्राहक Disney+ Hotstar प्लान को अपने मोजूदा प्लान में ही एक्टिवेट कर पाएंगे।

Reliance Jio के नये 499 रुपये प्लान को 28 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी जा रही है।

Reliance Jio के 666 रुपये वाले प्लान को 56 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में रोजाना 2GB का डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी जा रही है।

Reliance Jio के 888 रुपये वाले प्लान को 84 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जाता है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी जा रही है।

Reliance Jio के 2599 रुपये वाले प्लान में 365 दिनों यानी एक साल तक की वैधता ऑफर की जा रही है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा दी जा रही है।

Reliance Jio का 549 रुपये वाला एक डेटा ऐड ऑन प्लान है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इस प्लान में कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा नहीं ऑफर की जाती है।

Related Articles

Back to top button