Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
मनोरंजन

कांग्रेस ने रखे ‘अपने’ फैक्ट्स ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर, कहा- पंडित तो 400 ही मरे, मुस्लिम 15,000 मारे गए थे

नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’  (The Kashmir Files) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है.  फिल्म में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी दिखाई गई है. भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में फिल्म को देखने जा रहे हैं. हरियाणा समेत कुछ राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है. लेकिन इस बीच केरल कांग्रेस ने फिल्म की आलोचना की है. रविवार को केरल कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मारे गए पंडितों से ज्यादा संख्या तो मुस्लिमों की रही है.

केरल कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘वे आतंकवादी थे जिन्होंने कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाया. साल 1990 से लेकर 2007 के बीच के 17 सालों में आतंकवादी हमलों में 399 पंडितों की हत्या की गई. इसी अवधि में आतंकवादियों ने 15 हजार मुसलमानों की हत्या कर दी. कांग्रेस ने आगे लिखा कि घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन तत्कालीन राज्यपाल जगमोहन के निर्देश पर हुआ था, जो कि आरएसएस के आदमी थे.

केरल कांग्रेस ने आगे कहा कि ‘कश्मीरी पंडितों का पलायन बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार के समय में शुरू हुआ था. बीजेपी के समर्थन वाली वीपी सिंह सरकार दिसंबर 1989 में सत्ता में आई. पंडितों का पलायन उसके ठीक एक महीने बाद से शुरू हो गया. कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी ने इस पर कुछ नहीं किया और नवंबर 1990 तक वीपी सिंह सरकार को अपना समर्थन देती रही. कांग्रेस ने दावा किया कि यूपीए सरकार ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के लिए 5242 आवास बनवाए. इसके अलावा पंडितों के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी, इसमें पंडितों के परिवार के छात्रों को स्कॉलरशिप और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल थीं.

कांग्रेस की तरफ से किए गए सिलेसिलेवार कई ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया. लोगों ने कांग्रेस से कई तीखे सवाल पूछे. इसके बाद ये ट्वीट कांग्रेस ने डिलीट कर दिया. बता दें कि इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. ईएमडी पर इसे 10 में 10 रेटिंग मिली है. फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई है और अनुपम खेर, पल्लवी जोशी एवं मिथुन चक्रवर्ती ने इसमें अभिनय किया है.

Related Articles

Back to top button