Breaking
MEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्त
राज्य

15.76 लाख दीपों ने जगमगाया राम नगरी अयोध्या को, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

नई दिल्ली। अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 15 लाख दीप प्रज्जवलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया है। एक साथ पंद्रह लाख 76 हजार दीपक जले जिससे ये घटना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गई।

मिट्टी के दीयों से सजा सरयू घाट कुछ ऐसा दिखाई दिया मानों अयोध्या नगरी पर सोने का पानी चढ़ गया हो। सरयू घाट पर दीपों के जरिए ही राम मंदिर की आकृति बनाई गई जो इतनी भव्य और दिव्य दिखाई दी कि सबकी नजरें वहीं पर जाकर टिक गई। इसके अलावा राम की पौड़ी पर 15 लाख दीयों की रौशनी ने इस रौनक में चार चांद लगा दिए। गौरतलब है कि अयोध्या में ये छठा दीपोत्सव कार्यक्रम था जो सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। दीपोत्सव की तैयारी काफी दिन पहले से शुरू हो जाती है। हजारों वॉलंटियर्स के सहयोग से दीपोत्सव का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है। करीब एक हफ्ता पहले से सरयू घाट पर दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो जाती है।

दीपोत्सव के लिए अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान राम 14 सालों का वनवास काटकर जिस दिन वापस अयोध्या लौटे थे उसी दिन अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर उनके स्वागत में दिवाली मनाई थी। तब से दिवाली की परंपरा चली आ रही है।

Related Articles

Back to top button