Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
अंतर्राष्ट्रीय

पुतिन को बताया जो बिडेन ने ‘काबिल विरोधी’, होगी कल दोनों नेताओं के बीच बैठक

ब्रसेल्स। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर एक खास बयान दिया है. इस बयान में उन्होंने पुतिन की तारीफ करते हुए उन्हें अपना विरोध बताया दिया है. बाइडेन ने सोमवार को नाटो समिट (NATO summit) के दौरान पुतिन को एक काबिल विरोधी बताया है. दोनों नेताओं के बीच बुधवार को बैठक होने वाली है.

बाइडन ने अमेरिका-रूस के बीच होने वाली नाटो समिट की सफलता को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया है. इस समिट को लेकर जब बाइडन से पूछा गया कि वह पुतिन के साथ बैठक से क्या कुछ हासिल करने की आशा रखते हैं. इस पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, ‘जिन क्षेत्रों में हम सहयोग कर सकते हैं उन पर भी चर्चा होगी.’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस ने साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर सहयोग से इनकार किया तो अमेरिका इसका जवाब देगा. बाइडन ने कहा कि पुतिन एक प्रभावशाली और सख्त मिजाज के नेता हैं. हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि रूस के राष्ट्रपति खुद के प्रति दुनिया के नजरिये को बदलने में दिलचस्पी लेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति की तरह ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी रूस के प्रति सख्त रवैया अपनाया है. उन्होंने नाटो समित के दौरान कहा कि मुझे हमेशा उम्मीद है कि चीजें बेहतर होंगी. मैं राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यही कहना चाहूंगा कि हम मजबूत रिश्ते बनाने की कोशिश करने के लिए तैयार हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा. उन्होंने आगे कहा कि शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए मॉस्को को बदलना होगा, उसे निर्दोष लोगों पर अत्याचार बंद करना होगा.

 

Related Articles

Back to top button