Breaking
DG ITBP के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भारत-चीन बॉर्डर इलाकों में स्थिति तब बिगड़ जाती है… राहुल गाँधी चंपत होकर चम्पा हो गए-बीजेपीराहुल गाँधी के सभी प्रयोग विफल रहे-सुधांशु त्रिवेदीराहुल गाँधी इस देश के लिए पहेली बने-बीजेपीभारत-चीन अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर FACE OFF की स्तिथि , ITBP DG-शत्रुजीत कपूरउत्तरी सीमा को लेकर ITBP DG शत्रुजीत कपूर का बड़ा बयान, कई जगहों पर सेना आमने सामने, शौर्य प्लाटून ने बहुत अच्छा काम कियाअरुणांचल प्रदेश सीमा पर भारत चीन की सेना आमने सामने, face-off की स्थिति कई जगहों परतिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल11 सीटों पर भाजपा-सपा के बीच टक्कर, जानें कौन दे सकता है वोटUP- SIR में गड़बड़ी से सियासी बवाल
राष्ट्रीय

भाजपा नेतृत्व से मिलने पहुंचे प्रमोद सावंत दिल्ली

नई दिल्ली। गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर अंतिम चर्चा के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. सावंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) , बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर व एल मुरुगन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद है.

पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि सावंत (CM Pramod Sawant) की यात्रा का मुख्य एजेंडा गोवा में आगे की कार्यवाही के बारे में परामर्श और चर्चा करना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का गठन और नए मंत्रिमंडल का गठन बैठक के दौरान चर्चा का मुख्य मुद्दा होगा.

पता चला है कि गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे. चुनाव रिजल्ट की घोषणा से पहले सावंत (CM Pramod Sawant) ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें 8 मार्च को पार्टी के चुनावी अवसरों के बारे में जानकारी दी.

सावंत, (CM Pramod Sawant) जहां इस पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, कई अन्य उम्मीदवार भी तटीय राज्य में मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. गोवा में पार्टी के एक नेता ने कहा कि समय के साथ हर कोई मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहा है और सीनियर लीडर के सामने अपनी उम्मीदवारी को आगे बढ़ा रहा है.

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में पार्टी की सरकार के गठन पर चर्चा के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के आवास पर मुलाकात की थी. गोवा की 40 में से 20 विधान सभा सीटों (Goa Legislative Assembly Elections) पर बीजेपी ने जीत हासिल की है. भाजपा ने 5 में से 4 राज्यों के चुनावों में जीत हासिल की थी.

Related Articles

Back to top button