Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
राष्ट्रीय

दिल्ली में बारिश के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप

दिल्ली: दिल्ली में कुछ दिनों से बारिश का प्रकोप है रविवार का दिन के मुकाबले उमस भरा रहा। त्योहार पर घरों से बाहर निकले लोग उसम भरी गर्मी से बेहाल रहे। सुबह के समय दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, लेकिन दोपहर में चिलचिलाती धूप ने लोगों के पसीने निकाल दिए।आज फिर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। एनसीआर के कुछ हिस्सों में सवेरे के समय. छिटपुट बारिश हुई भी है।

 

प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 9.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सुबह के बाद से शाम तक दिल्ली में बारिश नहीं हुई। ऐसे में बारिश से राहत की उम्मीद में बैठे लोगों के हाथ निराशा लगी।

 

हवा में नमी का स्तर 69 से 97 फीसदी तक दर्ज किया गया। इससे लोगों का उमस वाली गर्मी से बुरा हाल रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली के लिए यलो अलर्ट है। इससे शाम तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग के मुताबिक, मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है। केवल सोमवार तक ही मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है।

 

संतोषजनक श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा

लगातार हुई बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को साफ कर दिया है। इससे हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई है। गाजियाबाद की हवा साफ श्रेणी में रही है। अगले 24 घंटों में भी हवा की गुणवत्ता में अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 59 रहा। इसके अलावा फरीदाबाद का 83, गाजियाबाद 50, ग्रेटर नोएडा 54, गुरुग्राम 52 व नोएडा का 56 एक्यूआई रहा

 

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली, बड़ौत, दौराला, छपरौला, बागपत, खेकड़ा, अनूपशहर, शिकारपुर, पहासू, देबाई, नरौरा क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी

Related Articles

Back to top button