Breaking
भारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टालाबिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामी
उत्तर प्रदेशदिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रीय

जानें अपने शहर के मौसम का हाल कहां होगी बारिश कहां खिलेगी धूप

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अपने चार दिनों के ताजा अपडेट में 31 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। एक विस्तृत पूर्वानुमान में मौसम कार्यालय ने कहा कि आने वाले दिनों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश की उम्मीद है।

आइएमडी ने कहा कि 27 से 29 तारीख के दौरान ओडिशा, आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 27 से 31 के दौरान तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बारिश का अनुमान है। 28 से 29 अगस्त तक विदर्भ और मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। 29 से 31 अगस्त तक गुजरात क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। 30 से 31 अगस्त तक मराठवाड़ा में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, आइएमडी द्वारा 31 अगस्त को उत्तरी कोंकण और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश संभावना है। 29 अगस्त तक उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश के साथ यह गतिविधि जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button