Breaking
Early News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंगPM मोदी की नॉर्वे यात्रा, संबंधों में जोड़ा नया अध्यायकेरलम में कांग्रेस की सरकार,वी डी सतीसंन ने 20 मंत्रियों संघ ली सीएम पद की शपथपीएम पर भड़के राहुल गाँधी, नीट पेपर लीक पर एजुकेशन मिनिस्टर को बर्खास्त करने की करी मांगविराट कोहली ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींVirat Kohli ने संन्यास की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे बार-बार काबिलियत साबित करने की ज़रूरत नहींAKTU के वाइस चांसलर प्रो0 जे पी पांडेय का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा‘धार का भोजशाला मंदिर है…’ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट गयाEarly News Hindi Daily E-Paper 15 May 2026
अंतर्राष्ट्रीय

डेल्टा वैरिएंट पर काबू पाने के लिए किया जा रहा है ये प्रयास

केंसिंग्टन। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का कहर एक बार फिर लोगों को डरा रहा है. हालात बिगड़ने के चलते ग्रेटर सिडनी (Greater Western Sydney) में 26 जून को शुरू हुए लॉकडाउन के बावजूद संक्रमित लोगों की तादाद बढ़ रही है. वहीं न्यू साउथ वेल्स में कोविड-19 (Covid-19) के रोजाना करीब 100 नए केस मिल रहे हैं. कोरोना वायरस (Coronavirus) को पूर्वी उपनगरों से बाहर भी तेजी से फैलते हुए देखा जा रहा है. इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

कोरोना का संक्रमण न्यू साउथ वेल्स से विक्टोरिया तक फैला जिससे दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बाद वहां भी लॉकडाउन लगाना पड़ा. डेल्टा अब तक पता चले सभी वैरिएंटों में सबसे अधिक संक्रामक है. कोरोना वायरस के मूल वुहान वैरिएंट की जगह मार्च 2020 तक अधिक संक्रामक डी614जी वैरिएंट ने ली जो विक्टोरिया में दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार था.

सितंबर में ब्रिटेन (UK) में अल्फा वैरिएंट (Corona strain Alpha) सामने आया जो और ज्यादा संक्रामक था. अल्फा 2021 की शुरुआत तक दुनियाभर में फैलता दिखा लेकिन फिर डेल्टा वैरिएंट आ गया. ये बदला हुआ वैरिएंट अल्फा से कहीं अधिक संक्रामक है.

डेल्टा ने महामारी से निपटने के काम को और मुश्किल बना दिया है. रोजाना पर्याप्त टीकों का इंतजाम करने समेत महामारी पर काबू पाने के लिए जांच का स्तर बढ़ाकर नए मामलों का पता लगाकर लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है.

संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाने और उन्हें निश्चित अवधि तक अलग-थलग करने यानी आइसोलेशन में भेजने पर फोकस है. सार्स-सीओवी-2 उन लोगों के जरिए ज्यादा फैल रहा है जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं है. इसलिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर पूरा जोर लगया गया है. इसी तरह मास्क लगाना कंपलसरी किया गया है. वहीं लोगों के बीच संपर्क को कम करने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना आवश्यक है.

इस डिटेल्ड स्टडी में पाया गया कि संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित होने के बीच औसत समय 2020 में छह दिन का था लेकिन डेल्टा वैरिएंट के मामले में यह चार दिन है. इससे संपर्क में आए लोगों के संक्रमित होने से पहले उनका पता लगाना मुश्किल हो गया है.

तो हर बार संक्रमण फैलने पर लॉकडाउन के अलावा हम क्या कर सकते हैं? तो सबसे पहले हम सभी को कोरोना का टीका (Corona Vaccine) लगवाने की आवश्यकता है. इजराइल जैसे देशों ने अपनी 60 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह टीका लगा दिया है और वहां डेल्टा वैरिएंट से संक्रमण फैल तो रहा है लेकिन लोग अस्पताल में भर्ती होने तथा मरने से बच रहे हैं.

Related Articles

Back to top button